Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
यानी एक कोशिश…
मंगलवार, 20 अप्रैल 2010
गुलमोहर
गुलमोहर की ये तस्वीरें मैंने आज चन्द्रशेखर आज़ाद उद्यान उर्फ़ कम्पनी बाग़ में लीं (सुबह 6:45) और इनसे ये साबित हो रहा है कि गुलमोहर के फीकेपन के लिये गर्मी सीधे ज़िम्मेदार नहीं है। पानी पाने वाले पेड़ के फूलों में फीकापन नहीं आया, जबकि पानी की कमी वाले पेड़ के फूल फीके हैं यक़ीनन।
मगर पानी की कमी के लिए तो गर्मी ही ज़िम्मेदार है न!
तो ज्ञानदत्त जी की बात …इति सिद्धम्
मट्ठा मौसम
ये है वो मट्ठे का गिलास जो हमेँ आज ऑफ़र किया गया, सत्तू क्लब की वार्षिक सदस्यता के साथ।
उत्तर मध्य रेलवे के मानचित्र पर यह रखा भी वहीँ है जहाँ से आया है यानी खागा और भरवारी के बीच। चियर्स!Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
सोमवार, 19 अप्रैल 2010
अनुरञ्जिनी : 9
ये रहीं फूलों की होली की तस्वीरें, मयूर नृत्य की कल लगाऊँगा।
तस्वीरों की गुणवत्ता कम है, मोबाइल से दूर से ली गई हैं।
अद्भुत अनुभव होता है इस मथुरा की फूलों की होली को देखना। अलौकिक। यह मैंने दूसरी बार देखा और महसूस किया। पहली बार 2006 में देखा था। कोशिश करूँगा कुछ समय बाद कि अगर वीडियो उपलब्ध हुआ तो यहाँ ला गेरूँ। इसे बाँटना भी सुखद होता है और पाना भी।
उत्सव और महिला कल्याण संगठन की रिपोर्टिंग भी करनी है अभी तो! वैसे रिपोर्टिंग तो यह भी है ही।
Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
बूझो तो जानें
भाई हमारा इरादा पहेली बुझवाने का या कुछ आलतू-फालतू नहीं है। हम तो सिर्फ़ ये भूल गए हैं कि ये फ़ोटो हमने कहाँ खींचा है। सिर्फ़ ये याद है कि इस बिल्डिंग के सारे तलों पर बहार का अनुग्रह देखकर हमने चलती गाड़ी से हाथ निकाल कर मोबाइल कैमरा ऊपर को कर के फ़ोटो खींच लिया।
भूल गए वर्ना पहले ही कहीं चेंप देते या बज़ा देते।
आज मोबाइल का मेमोरी कार्ड निकाल कर फ़ॉर्मैट करना पड़ा तो फ़ोटो मिल गया। जिसका हो ले जाए, बस बता दे कि कहाँ का है।
हम फालतू की उलझन से तो छूटें।
ससुरी गर्मी इतनी पड़ रही है कि लग रहा है खुपड़िया पे हीट सिंक लगवा लें। प्रवीण पाण्डेय जी ने पुराने कम्प्यूटर की बात की है, हमारा भी लगता है सीपीयू - रैम बदलवा तो सकते नहीं, अपग्रेड करा लें का।
तभी भूल गए लगता है।
Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
अनुरंजिनीः8
उमरेमकसं की सांस्कृतिक संध्या मेँ मथुरा की "फूलोँ की होली" : ब्रज कलाकारोँ द्वारा मयूर नृत्य प्रस्तुति
Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
अनुरंजिनीः7
उमरेमकसं की सांस्कृतिक संध्या मेँ मनोज गुप्ता के सुर
Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
अनुरंजिनीः6
उमरेमकसं की सांस्कृतिक संध्या मेँ मनोज गुप्ता के सुर
Posted via email from Allahabadi's Posterous यानी इलाहाबादी का पोस्टरस
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
ब्लॉग आर्काइव
-
▼
2010
(95)
-
▼
सितंबर
(9)
- How to keep a woman happy...
- NEW STROKE SIGN - VERY IMPORTANT!!!
- राधामोहन स्मृति काव्य संध्या : 22वाँ वार्षिक कार्य...
- राधामोहन स्मृति काव्य संध्या : 22वाँ वार्षिक कार्य...
- राधामोहन स्मृति काव्य संध्या : 22वाँ वार्षिक कार्य...
- डॉ0 देवी शेट्टी, प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ से एक ब...
- Videos of Colourful Monsoon Clouds
- राम तेरी गंगा
- ये कौन चित्रकार है!
-
▼
सितंबर
(9)